Skip to main content

Posts

Showing posts with the label tata steel ncd

टाटा स्टील के डायरेक्टरों की कमिटी ने NCDs के जरिए ₹7000 करोड़ जुटाने की दी अनुमति

News:  मंगलवार को Tata Steel Limited ने अपने बयान में कहा है कि एनसीडी यानी कि नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर के जरिए 7000 करोड़ रुपए जो कि उनसे प्रस्ताव में मांगे गए थे वह प्रस्ताव उन्होंने मंजूर कर लिया है और विश्वास दिलाया है कि वे इन रुपयों को जुटाने की अनुमति देते हैं। टाटा स्टील में बीएसई को दी जानकारी में कहा है कि कंपनी के बोर्ड द्वारा बनाई गई एक डायरेक्टरों की कमेटी ने 7000 करोड़ रुपए के अनसिक्योर्ड, रिडिमेबल, लिस्टेड, रेटेड, एवं नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर लाने के प्रस्ताव को मंजूरी देने का निश्चय किया है। इस प्रस्ताव के टर्म्स एंड कंडीशंस पर कंपनी द्वारा कहा गया है कि यह इश्यू सभी निवेशक जिन्हें पात्रता मिली हुई है के लिए प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस के आधार पर लाया जाएगा। कंपनी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इस प्रस्ताव में 10 लाख रुपए फेस वैल्यू के 70000 एनसीडी एक या फिर एक से ज्यादा चरणों में लाए जाएंगे। बीएसई को दी गई सूचना के मुताबिक इस इश्यू का जो पहला चरण होगा वह 1000 करोड़ रुपए का होगा और इसी के साथ एक ग्रीनशू ऑप्शन भी दिया जाएगा जिसकी कीमत ₹1000 करोड़ होगी...