Skip to main content

Posts

Showing posts with the label pollution

उत्तर भारत में प्रदूषण 20 साल में सबसे निचले स्तर पर: NASA

News:  एनबीटी ब्यूरो, नई दिल्ली: अमेरिका स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार लॉक डाउन के इन दिनों में उत्तर भारत में प्रदूषण 20 साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। नासा ने यह जानकारी हासिल की कि इस समय वायुमंडल में एरोसोल कितना मौजूद है। उसके बाद ताजा आंकड़ों यानी कि एरोसोल की कंसंट्रेशन की तुलना 2016 से 2019 के बीच ली गई तस्वीरों से की गई। बता दें कि एरोसोल वायुमंडल में बहुत छोटे छोटे कण होते हैं जो हवा में तैरते रहते हैं और जो विजिबिलिटी को कम तो करते ही हैं साथ ही हमारे फेफड़ों और दिल पर भी बहुत ही बुरा असर डालते हैं। नासा के द्वारा हाल ही में ली गई तस्वीरों के अनुसार उत्तर भारत में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा कम हो गया है यह स्तर पिछले 20 सालों में सबसे कम है। इतना ही नहीं दिल्ली पंजाब में भी वहां के रहने वाले लोग सोशल मीडिया साइट्स पर काफी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं जिसमें प्रकृति का अद्भुत सौंदर्य दिख रहा है। और यह सब हुआ लॉक डाउन की वजह से। मानो प्रकृति को अपनी देखभाल करने का समय मिल गया हो।

World Earth day: लॉक डाउन की वजह से धरती बनी जन्नत

News:  विश्व भर में कोरोना महामारी की वजह से काफी जाने गई, काफी लोग संक्रमित हुए, देश की अर्थव्यवस्थाओं को बहुत ही ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। लेकिन इसी बीच एक ऐसी चीज हुई जो कि बहुत ही अच्छी है वह यह कि इस कोरोना महामारी की वजह से लगाए गए लॉक डाउन ने जैसे जिंदगी की गतिविधियों को थाम सा दिया। जिसका असर दिखा हमारी पृथ्वी पर। धरती मां को आखिरकार वह ब्रेक मिल ही गया जिससे उसे कबसे जरूरत थी। इंसान अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपने स्वार्थ के लिए ना जाने पृथ्वी को कितनी यातनाएं देता है। दिन रात चल रही गाड़ियों  से निकलते हुए धुएं ने जैसे धरती का दम ही घोंट दिया हो। दुनिया के कई हिस्सों में लॉक डाउन की वजह से ना सिर्फ शहरों की खूबसूरती बढ़ी है बल्कि धरती पर होने वाले कंपन भी कम हो गए हैं। दुनिया के कई शहरों में ऐसी खबरें आने लगी है जहां हर तरह के प्रदूषण, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण एवं ध्वनि प्रदूषण में काफी कमी देखी गई। एक और जहां हर दिन कोरोना के नए पॉजिटिव केस सामने आने लगे, देश की अर्थव्यवस्था कमजोर पड़ने लगी, वहीं दूसरी ओर इस मौके पर प्रकृति को जबर्दस्त फायदा हुआ ...