Skip to main content

Posts

Showing posts with the label business news

कच्चे तेल के उत्पादन में वृद्धि लेकिन मांग में गिरावट

ओपेक यानी की तेल उत्पादक देशों का समूह। खबर आ रही है कि वैश्विक स्तर पर फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच इन तेल उत्पादक देशों के समूह और उनके सहयोगी देश रूस में तेल के उत्पादन में कटौती करने पर राजी होने से हर तरफ मुश्किल हालात हो गए हैं। तेल उत्पादक देशों के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती है कि तेल का उत्पादन बढ़ा है लेकिन वहीं दूसरी ओर तेल की मांग में भारी गिरावट देखी जा रही है। ऐसी स्थिति में तेल को रखने के लिए भंडारण की जगह कम पड़ती नजर आ रही है। विश्व में कई देश कोरोना संक्रमण से भारी प्रभावित हुए हैं। संक्रमण के फैलने से कुछ देशों में तो पूर्ण लॉक डाउन कर दिया गया है। इन देशों में भारत, अमेरिका, चीन और यूरोप जैसे देश शामिल हैं जिनमें तेल की मांग में बहुत ज्यादा गिरावट देखी गई है। इन हालातों के चलते जनवरी से लेकर अब तक कच्चे तेल के दामों में 60% से भी ज्यादा कमी आई है। अगर हम 1 साल पहले की बात करें तो इसकी तुलना में रोजाना कच्चे तेल की मांग घट कर दो करोड़ बैरल हो गई है। इसका फायदा भारत से दुनिया के सबसे बड़े आयातक देश के रूप में देखने को मिला लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे या खु...