Skip to main content

Posts

Showing posts with the label airways news

एयर इंडिया ने 4 मई से घरेलू उड़ानों की बुकिंग शुरू करने का ऐलान किया

News:  पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने दहशत मचा रखी है। भारत में इस समय लॉक डाउन का दूसरा चरण चल रहा है और यह 3 मई को खत्म होगा। इसी के चलते देश की सरकारी एयरलाइन कंपनी जिसका नाम है एयर इंडिया ने हाल ही में शनिवार को यह ऐलान किया है कि 4 मई से देश की कुछ चुनिंदा घरेलू उड़ानों की बुकिंग शुरू की है। एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग 1 जून से शुरू की है। वहीं दूसरी ओर जो निजी विमान सेवा कंपनियां है उन्होंने पहले ही 4 मई से बुकिंग शुरू कर दी है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कंपनी ने सभी घरेलू उड़ानों की बुकिंग को 3 मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया था और सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग को 31 मई तक बंद कर दिया था। जानकारी के लिए बता दें कि एयर इंडिया की वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन दर्शाया जा रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि कोरोना महामारी के संकट की वजह से हमने घरेलू उड़ानों की बुकिंग 3 मई 2020 तक एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग 31 मई 2020 तक बंद कर दी है। हालांकि अब बुकिंग शुरू की जा रही है। 4 मई से चुनिंदा घरेलू उड़ानों की बुकिंग शुरू कर दी है एवं 1 जून 202...