Skip to main content

Posts

Showing posts with the label karina kapoor

दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का निधन, करीना कपूर ने शेयर की "चिंटू चाचा" की पुरानी तस्वीर

News:  बॉलीवुड के जाने-माने दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का आज सुबह 8:45 पर निधन हो गया है। ऋषि कपूर ने मुंबई में 67 साल की उम्र में दम तोड़ दिया। उनके निधन के बाद बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के माध्यम से फैंस को यह जानकारी दी कि ऋषि कपूर काफी लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। करीना कपूर जो कि ऋषि कपूर की भतीजी हैं वे हाल ही में अपने चाचा की मौत की खबर सुनकर अपने पति सैफ अली खान के साथ अस्पताल पहुंची उन्होंने अपने पापा और अपने चाचा की एक पुरानी तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें ऋषि कपूर का बचपन दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी ओर करीना और सैफ से पहले बॉलीवुड की ही एक और अदाकारा आलिया भट्ट अस्पताल पहुंची और उन्होंने कपूर परिवार को ढांढस बंधाया। सूत्रों से पता चला है कि ऋषि कपूर ने अपने कैंसर का इलाज अमेरिका में करवाया था एवं वहां से वे पिछले साल सितंबर में वापस भारत आ गए थे लेकिन अभी पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर की बेटियां करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने भी ...