Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Udaipur

उदयपुर में गिरा कोरोना बम, 58 नए पॉजिटिव मामले सामने आए

News:  कोरोना महामारी देश में इस तरह फैल रही है मानो किसी जंगल में आग फैल रही हो। देश का ऐसा कोई भी राज्य नहीं है जो इसके संक्रमण से अछूता हो। राजस्थान के उदयपुर जिले में भी यह बड़ी तेजी से फैल रहा है। उदयपुर जिले के कांजी का हाटा नामक जगह में कुछ नए पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद इसकी संख्या बड़ी तेजी से बढ़ी। लॉक डाउन के 45 दिनों में स्थिति संभली रही लेकिन आज मानो कोरोना बम उदयपुर में गिरा हो। आज ही उदयपुर के कांजी का हाटा में कोरोना के 58 नए मरीज सामने आए। यहां कांजी का हटा और यूआईटी में हुई स्क्रीनिंग और सैंपलिंग के बाद 58 नए मरीजों के साथ अब उदयपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 80 हो गई है। अभी तक उदयपुर में कांजी का हाटा, रावजी का हाटा पिपलेश्वर महादेव, श्रीनाथ मंदिर, नाइयों की तलाई सहित कई जगहों पर कर्फ्यू लगा हुआ था। लेकिन आज की यह स्थिति देखने के बाद कर्फ्यू का क्षेत्र बढ़ने की उम्मीद है। और इसके साथ ही उदयपुर अब रेड जोन केटेगरी में आ जाने की भी संभावना है। सरकार ने यह आदेश दिए हैं कि देश के हर जिले में हर हफ्ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या किस तरह बढ़ रही ...