Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Ministry of Micro Small and Medium Enterprises

छोटे उद्यमियों को बड़ी राहत, MSME मंत्रालय ने लॉन्च किया "चैंपियन पोर्टल"

News:  MSME यानी कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने चैंपियन पोर्टल(Champion Portal) की शुरुआत करने का ऐलान किया है। यह पोर्टल एक तौर पर MSME की सहायता के लिए ही है। MSME की शिकायतों को सुनना, सुलझाना, प्रोत्साहित करना और मदद करना इस पोर्टल का काम रहेगा। सिर्फ 7 दिन के भीतर ही MSME की किसी भी शिकायत का समाधान पोर्टल द्वारा कर दिया जाएगा। जानिए 'चैंपियन' पोर्टल की जानकारी चैंपियन पोर्टल का काम MSME को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर सक्षम और मजबूत बनाना, गुणवत्ता हासिल करना और प्रशासनिक रूप से किसी भी बाधा को दूर करना रहेगा। चैंपियन पोर्टल को आईसीटी टूल्स जैसे कि टेलीफोन, इंटरनेट और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मदद से और भी ज्यादा सक्षम एवम् मजबूत बनाया गया है। इसके अलावा इस पोर्टल का काम MSME की विभिन्न इकाइयों की शिकायतों को सुनना सुलझाना प्रोत्साहित करना एवं उन्हें सहयोग करके उन्हें हल देना होगा। साथ ही छोटी इकाइयों की सहायता करके उन्हें बड़ा बनाने में भी इसका योगदान रहेगा। चैंपियन पोर्टल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा एनालिटिक्स और मशीन लर्निंग के साथ-साथ सरकार की मुख्य ...