Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Bharatiya Janata Party

गुजरात हाई कोर्ट ने रद्द किया शिक्षा मंत्री चूड़ासमा का विधानसभा चुनाव, विरोधी प्रत्याशी राठौड़ ने लगाया था आरोप

News:  गुजरात में कोरोना संक्रमण के काफी पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में सरकार पर निरंतर दबाव बन रहा है। इसी के बीच गुजरात की विजय रुपाणी सरकार को एक और झटका लगा है। हाई कोर्ट ने सरकार के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा का निर्वाचन रद्द कर दिया है। बता दें कि मंगलवार को अश्विन राठौड़ जो कि विरोधी प्रत्याशी है कांग्रेस से, उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। 2017 के विधानसभा चुनाव में चूड़ासमा के सामने अश्विन राठौड़ को प्रत्याशी बनाया था। इस मुकाबले में चूड़ासमा ने 327 वोट की बढ़त के साथ जीत हासिल की थी। इस हार के बाद कांग्रेस उम्मीदवार अश्विन राठौड़ ने गुजरात हाईकोर्ट में चूड़ासमा के निर्वाचन को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। राठौड़ ने यह आरोप लगाया था कि विधानसभा चुनाव के परिणाम में मतों की गिनती के दौरान नियमों की सही से पालना नहीं की गई थी। एवं मतगणना अधिकारी ने ईवीएम के मतों की गिनती पहले की थी और बाद में बैलेट पेपर के मतों की गिनती की ही नहीं थी। जबकि नियमानुसार ईवीएम के मतों की गिनती से पहले बैलट पेपर के मतों की गिनती होनी चा...

मध्य प्रदेश: उपचुनावों की तैयारियों में जुटी भाजपा-कांग्रेस

News:  मध्यप्रदेश में बीजेपी यानी कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद अब मध्यप्रदेश में उपचुनाव की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं। भाजपा ने अपने कैबिनेट के गठन के बाद अब उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह की कैबिनेट में ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे से गोविंद सिंह राजपूत को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग का जिम्मा सौंपा है। इतना ही नहीं उन्हें ग्वालियर चंबल संभाग प्रभारी भी बना दिया है। गोविन्द सिंह राजपूत को यह कमान सौंपने के बाद भाजपा ने उपचुनाव जो की 24 विधानसभा सीटों के लिए होने जा रहे हैं, उनकी तैयारियां का शुभारंभ कर दिया है। वहीं दूसरी ओर ऐसी संभावना है कि गोविंद सिंह राजपूत के सामने टक्कर देने के लिए कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं वरिष्ठ विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में नजर आएंगे। क्योंकि जिन 24 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने वाला है उनमें से सबसे ज्यादा 16 सीटें केवल ग्वालियर चंबल संभाग में ही है। ऐसे में कांग्रेस से बीजेपी में आए नेताओं को भारी टक्कर देने के लिए डॉ गोविंद सिंह नेता प्रतिपक्ष ...